Header Ads Widget

 

एसजेपीएस : वरिष्ठ फोटो पत्रकारों ने विद्यार्थियों को सिखाए मोबाइल एवं बेसिक फोटोग्राफी के गुर

 BBT Times, बीकानेर


बीबीटी टाइम्स के सम्पादक दिनेश गुप्ता की ख़बर

बीकानेर, 28 मार्च । श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में आयोजित विशेष फोटोग्राफी कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रही। इस अवसर पर उदयपुर से पधारे वरिष्ठ फोटो पत्रकार राकेश शर्मा ‘राजदीप’, जयपुर से आए फोटो आर्टिस्ट अजय पारीक तथा SJPS  अभिभावक बीकानेर के अंतरराष्ट्रीय फोटो जर्नलिस्ट दिनेश गुप्ता ने 250 से अधिक विद्यार्थियों को फोटोग्राफी के विविध आयामों से अवगत कराया।

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोटोग्राफी एवं बेसिक कैमरा तकनीकों की बारीकियों को सरल, सहज एवं रोचक ढंग से समझाया। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट फोटोग्राफी केवल महंगे उपकरणों पर निर्भर नहीं होती, बल्कि सही दृष्टिकोण, प्रकाश का संतुलित उपयोग, आकर्षक फ्रेमिंग तथा उचित समय पर क्लिक करना अधिक महत्वपूर्ण होता है।

 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

राकेश शर्मा ‘राजदीप’ ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक सफल फोटो पत्रकार बनने के लिए धैर्य, संवेदनशीलता और निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक हैं। वहीं अजय पारीक ने मोबाइल फोटोग्राफी के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के समय में स्मार्टफोन के माध्यम से भी उच्च गुणवत्ता की तस्वीरें ली जा सकती हैं, यदि सही तकनीक और रचनात्मक सोच का उपयोग किया जाए।

दिनेश गुप्ता ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के सहयोग से फोटोग्राफी की उन्नत तकनीकों एवं भविष्य में इसके महत्वपूर्ण उपयोगों पर प्रकाश डाला।

प्रधानाचार्य रूपश्री सिपानी ने विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। शाला अध्यक्ष श्री विजय कुमार जी कोचर ने विद्यार्थियों के साथ फोटोग्राफी जैसे उपयोगी एवं करियर निर्माण में सहायक विषय पर जानकारी साझा करने के लिए अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।


शाला अध्यक्ष विजय कुमार कोचर, सचिव सीए माणक कोचर एवं सीईओ सीमा जैन ने भी इस उपयोगी कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments