Header Ads Widget

 

बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर बीकानेर के दर्शन समय में परिवर्तन

BBT Times, बीकानेर

 


बीकानेर,  16 मार्च। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर बीकानेर के दर्शन समय में परिवर्तन किया गया है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नए समय 19 मार्च 2026 से प्रभावी होंगे।
मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि दर्शन करने आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और वे आराम से बाबा के दर्शन कर सकें।
नए निर्धारित समय के अनुसार मंदिर में प्रातःकालीन दर्शन सुबह 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होंगे। इसके बाद मंदिर के पट बंद रहेंगे। वहीं संध्याकालीन दर्शन सायं 4:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक किए जा सकेंगे।
इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। मंदिर के प्रांगण में 2 टन क्षमता के 14 एयर कंडीशनर (एसी) लगाए जा रहे हैं, जिससे दर्शन के दौरान भक्तों को गर्मी से राहत मिल सके।
मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बाबा का श्रृंगार, आरती और अन्य धार्मिक अनुष्ठान निर्धारित समय के अनुसार ही संपन्न होंगे। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे नए समय के अनुसार मंदिर पहुंचकर दर्शन करें तथा मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments