BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 20 जनवरी ! बीकानेर शहर में चल रही मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया (Voter List Revision) ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। आज बीकानेर शहर की पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) को एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बिना किसी ठोस आधार और विवरण के बड़ी संख्या में फ़ॉर्म-7 (नाम विलोपन हेतु आवेदन) जमा किए जा रहे हैं, जो एक गहरी राजनीतिक साजिश का हिस्सा हो सकता है।
पूर्व विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष आनंदसिंह सोढ़ा ने कहा "हम लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे। बिना किसी ठोस कारण के मतदाताओं के नाम काटने की कोशिश की जा रही है। हमने प्रशासन से स्पष्ट मांग की है कि हमें सभी फॉर्मों की सूची दी जाए ताकि हम घर-घर जाकर सत्यापन कर सकें।
पूर्व विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा साजिद भुट्टो ने कहा फ़ॉर्म-7 की गहन जांच: बिना पर्याप्त विवरण के थोक में जमा किए गए नाम विलोपन के आवेदनों की सत्यता जांची जाए ताकि किसी भी वैध मतदाता का नाम सूची से न कटे।
पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष सुमित वल्लभ कोचर ने कहा संकलित सूची की मांग: पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अब तक जमा किए गए सभी फ़ॉर्म-6, 7 और 8 की वार्ड वार संकलित सूची कांग्रेस पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए।
पश्चिम विधानसभा के ब्लाक अध्यक्ष जाकिर नागोरी ने बताया कि आज के आयोजन में ज्ञापन देने के दौरान बीकानेर कांग्रेस के कई दिग्गज पदाधिकारी और संगठन महामंत्री नितिन वतत्स, प्रदेश महासचिव SDM जयदीपसिंह जावा, सचिव मनोज चोधरी, फिरोज भाटी, पाबूराम नायक, राहुल जादूसंगत, अकरम अली व साथ साथ मंडल अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण आचार्य, इस्माइल खिलजी, मुकेश जोशी, यकुनूदीन बग्गा व अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।


0 Comments