BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 17 दिसंबर। पंजाब नेशनल बैंक एस सी एस टी एम्प्लॉयज वेलफेयर एसोसिएशन बीकानेर यूनिट की त्रैमासिक मीटिंग मंडल कार्यालय बीकानेर में सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
मीटिंग में मैनेजमेंट की तरफ से मंडल प्रमुख श्री राजिंदर मोहन शर्मा जी, संपर्क अधिकारी श्री बिक्रम मीणा जी मुख्य प्रबंधक,HRD प्रबंधक श्रीमती ममता मैडम, श्री संदीप कुमार प्रबंधक HRD,SC/ST सेल से मैडम सुशीला मीणा प्रबंधक तथा एसोसियेशन की तरफ से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री साहब राम पंवार जी, अंचल अध्यक्ष / AIPNBOA के उपाध्यक्ष श्री भजन लाल मीना जी, अंचल सचिव श्री के. के. कराड़िया जी, मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्र जी, मंडल सचिव श्री चेतराम जी उपस्थित रहे।
मीटिंग में सर्वप्रथम मंडल प्रमुख ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस बैठक में मंडल प्रमुख के द्वारा एजेंडे के प्रत्येक बिंदु पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं त्वरित समाधान किया और यह आश्वासन दिया कि वेलफेयर एसोसिएशन के लिए उनका पूरा सहयोग रहेगा। इस बैठक के लिए मंडल सचिव श्री चेतराम जी ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।


0 Comments