BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 26 दिसम्बर। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार नायक 27 दिसम्बर को सुजानगढ़ (चूरू) से दोपहर एक बजे रवाना होकर शाम 5 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। वे अगले दिन 28 दिसम्बर को वीर एकलव्य युवा विकास समिति बीकानेर द्वारा आयोजित सम्मान प्रतिभा समारोह व स्नेह मिलन समारोह में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। वे 29 दिसम्बर को 9 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


0 Comments