Header Ads Widget

 

अयोध्या धाम श्रीराम मंदिर स्थापना दिवस पर बीकानेर में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन

 BBT Times, बीकानेर




बीकानेर, 31 दिसंबर। अयोध्या धाम स्थित श्रीराम मंदिर के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर बीकानेर शहर में एक भव्य एवं धार्मिक प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर शहर राममय वातावरण में भक्तिरस से सराबोर नजर आएगा।

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत, बीकानेर नगर इकाई के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रभात फेरी मंडल द्वारा विशेष प्रभात फेरी निकाली जा रही है, जिसमें अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का सक्रिय सहयोग रहेगा। प्रभात फेरी का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, श्रीराम भक्ति एवं सामाजिक चेतना का प्रसार करना है।

इस प्रभात फेरी में कई संत-महात्माओं एवं धार्मिक विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में

श्री विमर्शानंद जी महाराज (शिवबाड़ी),

श्री धर्मानंद जी महाराज (सागर),

महामंडलेश्वर सरजूदास जी महाराज,

संकर्षण प्रिय दास (इस्कॉन बीकानेर)


शामिल होकर भक्तों को अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

यह प्रभात फेरी 31 दिसंबर को प्रातः 7:00 बजे अंत्योदय नगर स्थित करणी माता मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई श्रीराम मंदिर तक पहुंचेगी। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन, जय श्रीराम के उद्घोष और रामधुन के साथ नगर भ्रमण करेंगे।

आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने तथा श्रीराम मंदिर स्थापना दिवस को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने की अपील की है। 

Post a Comment

0 Comments