BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 27 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा भारत की अनमोल धरोहर अरावली पर्वतमाला को खत्म करने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त विरोध प्रदर्शन के तहत कोटगेट से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च किया गया। शहर जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि अरावली पर्वतमाला भारत की अनमोल धरोहर है। इससे पर्यावरण संरचना की अनुकूलता बनी रहती है। इस से मानव जीवन,पशु जीवन, प्रकृति, जलवायु और कृषि की पैदावार पर गहरा प्रभाव पड़ता है और भाजपा सरकार इसको साजिश के तहत हटाने पर तुली है जिसको कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। अभी भाजपा सरकार ने इस पर तुरंत रोक लगाकर इसे संरक्षित करने की नीति नहीं बनाई तो कांग्रेस इस सरकार से दो दो हाथ करने को तैयार है। देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि अरावली पर्वत माला के बारे में भाजपा देश को गुमराह कर रही है। सुप्रीम कोर्ट की आड़ में 90 प्रतिशत से अधिक अरावली पर्वत माला को भाजपा अपने पूंजीपति दोस्तो को देना चाहती है जिसको कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में नहीं होने देगी। अरावली पर्वत बचाने के लिए जान भी कुर्बान करनी पड़ी तो कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। यशपाल गहलोत ने कहा कि राजस्थान भाजपाकी पर्ची सरकार और केंद्र में मोदी अमित शाह भ्रष्टाचार में इतने आकंठ डूब गए है कि अरावली को बेचने में भी इनको कोई दिक्कत नहीं आ रही लेकिन उनके नापाक मंसूबों को कांग्रेस पूरा नहीं होने देगी। प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि अरावली पर्वत भारतीय संस्कृति और पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसको बचाना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि पैदल मार्च को पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद, पूर्व उप सभापति हारून राठौड़, कन्हैयालाल कल्ला, एडवोकेट मोहब्बत अली तंवर,मौलाबख्श, माशूक अहमद, होलसेल भण्डार अध्यक्ष नागेंद्र सिंह शेखावत, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर,ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़, यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सदस्य शब्बीर अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष आजम अली, तोलाराम सियाग सेवादल प्रदेश अतिरिक्त संगठक कमल कल्ला, मंडल अध्यक्षगणों में हंसराज विश्नोई, कमल कुमार साध, लक्ष्मण व्यास, बलराम नायक,प्रदीप जाडीवाल, जाकिर हुसैन,अब्दुल रहमान लोदरा, बाबूलाल मेघवाल,मुकेश जोशी, निर्मल विश्नोई,इस्माइल खिलजी, पीसीसी सदस्य गजेंद्र सिंह सांखला, अरुण व्यास,जयदीपसिंह जावा,निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष हसन अली गौरी,पार्षद मनोज जनागल, पार्षद अब्दुल वाहिद बबलू, पार्षद शिवशंकर बिस्सा,पार्षद प्रफुल हटीला, पार्षद सुनील गैदर, पार्षद वसीम अब्बासी, पार्षद परमानन्द गहलोत, यूनिस अली ताहिर हसन कादरी, जावेद खान, वरिष्ठ कांग्रेसी टीकूराम मेघवंशी, नित्यानंद पारीक, पट्टू जोशी, शर्मीला पंचारिया शिवरी चौधरी,नवनीत कौर,राज भटनागर, आशादेवी स्वामी,एड. शकीना खान,शलिना खान, निरमा मेघवाल, डॉ.पीके.सरीन,चन्द्रशेखर चावरिया,ओमप्रकाश लोहिया, महासचिव करणीसिंह राजपुरोहित, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, अता हुसैन कादरी,सुखदेव नाथ, इकबाल मलवान,जयकिशन गहलोत, हरिप्रकाश वाल्मीकि, चित्रेश गहलोत, राजेश्वाचार्य,मनोज गहलोत,सतीश चांवरिया, रामनाथ आचार्य, किशन तंवर, महबूब अली रंगरेज, भवानी सिंह राजपुरोहित,एजाज पठान, अहमदअली भाटी, लालचंद गहलोत रईस अली,रवि गहलोत, गोवर्धन मीणा माणक वाल्मीकि, मोहम्मद फारूक,मेक्स नायक, मिर्जा हैदर बेग, गुंजायमान नारों के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर रहे थे। सोशल मीडिया प्रभारी अकरम अली ने बताया कि इस अवसर पर धनसुख आचार्य,इशाक अली, सुमित जोशी, मुकेश आचार्य, सरदार अमरीक सिंह, पाबूराम नायक, एडवोकेट संदीप शेखावत, सुनील सारस्वत, मोहम्मद रफीक पंवार, खेमाराम, विजय सिंह शेखावत, महेश रामावत, बजरंग कुमावत, जावेद अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों मे तख्तियां थामे महात्मा गांधी के चित्र थामे पैदल मार्च में शामिल थे। अंत में राष्ट्रपति के नाम कांग्रेस के शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंपा।

0 Comments