Header Ads Widget

 

नवरात्र के नौ दिन उपवास रखने के बाद डिंपल गुप्ता ने किया कन्या पूजन

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 2 अक्टूबर।  नवरात्र महोत्सव के समापन अवसर पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इसी परंपरा के तहत डिंपल गुप्ता ने नवरात्र के नौ दिनों तक उपवास रखने के बाद आज कन्या पूजन में अपनी सच्ची भागीदारी निभाई।

डिंपल गुप्ता ने नगर निगम के उन सफाई कर्मचारियों को चुना, जो प्रतिदिन घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा करते हैं और पूरे शहर को स्वच्छ रखने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारी की दो प्यारी बेटियों को कन्या स्वरूप मानकर तिलक लगाकर, मौली बांधकर और उनका पूजन कर नवरात्र की परंपरा को सार्थक रूप दिया।

डिंपल गुप्ता का कहना है कि कन्या पूजन का वास्तविक अर्थ केवल रीति-रिवाज निभाना नहीं, बल्कि समाज की अनदेखी और मेहनतकश बेटियों को सम्मान देना भी है। उन्होंने कहा कि जब हम उन कन्याओं का पूजन करेंगे, जिनके माता-पिता दिन-रात हमारी सुविधा और स्वच्छता के लिए काम करते हैं, तभी यह परंपरा अपने सही मायने में जीवंत होगी।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भी डिंपल गुप्ता की इस पहल की सराहना की और इसे समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया। 

Post a Comment

0 Comments