Header Ads Widget

 

गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास कार्यक्रम के संकेतांकों की प्रगति भिजवाने के निर्देश

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 3 सितम्बर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास कार्यक्रम के तहत संकेतांकों की प्रगति भिजवाने के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में जारी आदेश अनुसार ब्लॉक बीकानेर की बेसलाइन डाटा और कार्य योजना तैयार कर आयोजना विभाग को भेजी गई है। राज्य सरकार द्वारा अनटाइड फंड में देय राशि का एक्शन प्लान तैयार कर उपखंड अधिकारी द्वारा अति शीघ्र भिजवाया जाना है। इस संबंध में उन्होंने सभी विभागों को विभागीय संकेतांकों की मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक तथा वार्षिक समयावधि अनुसार प्रगति उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्य योजना अधिकारी को भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं दिए हैं। 

Post a Comment

0 Comments