Header Ads Widget

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाला पहला वोट/उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू

 BBT Times,  ,नई दिल्ली/जयपुर

 


नई दिल्ली/जयपुर, 9 सितंबर।  देश के नए उपराष्ट्रपति का चुनाव आज यानी मंगलवार 9 सितंबर को हो रहा है. चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. वहीं यह वोटिंग शाम 5 बजे तक जारी रहेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के लिए सबसे पहला वोट डाला. चुनाव के नतीजे भी आज ही आ जाएंगे. मतदान शुरू होने से पहले सभी एनडीए सांसदों ने सुबह 9:30 बजे ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा लिया. केंद्र सरकार के मंत्री ने अपने-अपने राज्यों के सांसदों की मेजबानी की  इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा किया था. एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को अपना कैंडिडेट घोषित किया है. 

 गुप्त होता है मतदान

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राज्यसभा पीसी मोदी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है. वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, राम मोहन नायडू और शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे को चुनाव एजेंट नियुक्त किया गया है. बता दें कि इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मतदान करते हैं. यह एक गुप्त मतदान होता है. यानी सांसद अपना मत डालने के लिए स्वतंत्र रहते हैं. हालांकि, आमतौर पर पार्टी लाइन के हिसाब से ही मत डाला जाता है.

क्रॉस वोटिंग की संभावना

कई बार उपराष्ट्रपति चुनावों में क्रॉस वोटिंग होती आई है. इस बार भी इसकी संभावना है. वर्तमान में कुल सांसदों की संख्या की बात करें तो राज्यसभा में 238 और लोकसभा में 542 सांसद हैं. जीत के लिए 391 मतों की जरूरत होगी. एनडीए के पास अभी 425 सांसद हैं. साथ ही कुछ अन्य दलों का साथ भी एनडीए को मिल सकता है.

Post a Comment

0 Comments