BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 21 सितंबर। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में आयोजित सॉफ्ट टॉयज़ उद्यमिता प्रशिक्षण बैच का शनिवार को समापन हुआ।
प्रशिक्षण का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सॉफ्ट टॉयज़ निर्माण से संबंधित विभिन्न तकनीकों एवं विपणन के तरीकों की जानकारी दी गई।
समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने सीखे हुए कौशल का प्रदर्शन किया और भविष्य में स्वयं का उद्यम स्थापित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर चौबीस इन्फैंट्री डिविजन मुख्यालय बीकानेर से मेजर राहुल यादव उपस्थित रहे। श्री यादव ने आरसेटी द्वारा स्वरोजगार उन्नयन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
आरसेटी निदेशक श्री रूपेश शर्मा ने कहा कि स्वरोजगार की ओर उठाया गया यह कदम आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। सॉफ्ट टॉयज़ उत्पादों की बढ़ती मांग से युवाओं एवं महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि आरसेटी निरंतर इसी प्रकार युवाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य कर रही है


0 Comments