BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 21 जुलाई। अखिल राज्य राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक संघठन और कृषि स्नातक संघ के संयुक्त तत्वाधान में गठित कृषि पर्यवेक्षक संयुक्त समन्वय समिति के 11 सूत्री मांगपत्र पर पूर्व में सरकार से वार्ता होने ओर सहमति बनने के बाद भी आज दिनांक तक मांगे नही मानने पर नाराज संघठन ने सम्पूर्ण राजस्थान में आज माननीय मुख्यमंत्री ओर कृषि मंत्री को मार्फत जिला कलक्टर ज्ञापन दिया गया जिसके क्रम मे शाखा बीकानेर में अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा ।
संघठन के जिला अध्यक्ष जगदीश ढाल ने बताया की अगर समिति के निर्धारित समय में मांग पत्र के अनुरूप सरकार जायज मांगों को लागू नही करती है तो चरण बद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान कृषि स्नातक संघ के जिला अध्यक्ष मालाराम जाट,बहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह ,नेमीचंद जल,रविशंकर पंवार(सचिव) रितिका ,कुसुम,सोनल सहित सैकड़ों की संख्या में कृषि पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

0 Comments