Header Ads Widget

 

बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सुपरवाईजर व बीएलओ लेंगे प्रशिक्षण/जिला कलक्टर ने उदयरामसर चारागाह में किया पौधारोपण

BBT Times,  बीकानेर


 

 

 बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सुपरवाईजर व बीएलओ लेंगे प्रशिक्षण

बीकानेर, 22 जुलाई। बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त बीएलओ व सुपरवाइजर्स के लिए राजकीय डूंगर कॉलेज स्थित प्रताप सभागार में 23 से 26 जुलाई तक प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।
निर्वाचन पंजीयन अधिकारी व अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) रमेश देव ने बताया कि 23 जुलाई को सुपरवाईजर ब्लॉक संख्या 1,2,3,4,19, 20 तथा बीएलओ भाग संख्या 1 से 50 तक, 24 जुलाई को सुपरवाईजर ब्लॉक संख्या 5,6,13,14,18 एवं बीएलओ भाग संख्या 51 से 100 तक, 25 जुलाई को सुपरवाइजर ब्लॉक संख्या 7,9,15,16 व बीएलओ भाग संख्या 101 से 150 तक तथा 26 जुलाई को सुपरवाइजर ब्लॉक संख्या 8,10,11,12,17 व बीएलओ भाग संख्या 151 से 196 तक के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण, मास्टर ट्रेनर डॉ. एस एल राठी, डॉ वाई बी माथुर, डॉ शमिंदर सक्सेना व डॉ राजाराम द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक विभाग द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। प्रशिक्षण के पश्चात गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी।

जिला कलक्टर ने उदयरामसर चारागाह में किया पौधारोपण

बीकानेर, 22 जुलाई। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को उदयरामसर चारागाह में पौधारोपण किया। उन्होंने बड़ का पौधा लगाया और बताया कि इस चारागाह क्षेत्र में इस वर्ष दो हजार पौधे लगाए जाएंगे। इनमें से 1300 पौधे लगाए जा चुके हैं तथा सात सौ पौधे लगाए जा रहे हैं। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले मे हरियालो राजस्थान अभियान के तहत इस वर्ष 50 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। इसमें ग्रामीण विकास, पंचायती राज और मनरेगा के माध्यम से 7 लाख 28 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चरागाह में लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल की जाए।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी श्री सोहन लाल ने शीशम का पौधा लगाया। उन्होंने बताया कि इस चारागाह क्षेत्र में पौधे लगाने का अभियान गत वर्ष शुरू हुआ। यहां पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यहां के प्रत्येक पौधे को बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति से जोड़ा गया है। पानी के लिए ट्यूबवैल और तलाई बनाई गई है। वहीं एलोवेरा के दस हजार पौधों का रोपण यहां किया गया है।
इस दौरान सहायक अभियंता मुकेश आहूजा, जेटीए रामनिवास और हेमंत यादव सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments