Header Ads Widget

 

कौशल विकास केंद्रों पर किया पौधारोपण

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 20 जून। 'वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान' के अंतिम दिन शुक्रवार को आरएसएलडीसी  द्वारा बीकानेर, नोखा और लूणकरणसर ब्लॉक में संचालित कौशल विकास केंद्रों पर पौधारोपण किया गया।
अभियान के दौरान आरएसएलडीसी के जिला प्रबंधक विवेक शर्मा तथा केंद्र प्रभारियों सहित प्रशिक्षु युवा शामिल रहे। विवेक शर्मा ने 15 दिवसीय अभियान के बारे में बताया तथा जल संरक्षण की आवश्यकता पर विचार रखें। इस दौरान 35 पौधे लगाकर इनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।
उन्होंने युवाओं को प्रतिबंधित प्लास्टिक का बहिष्कार करने की सीख दी और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी छोटे-छोटे प्रयास करें। 

Post a Comment

0 Comments