Header Ads Widget

 

स्वयं सेवक भूतपूर्व सैनिक अब सिविल डिफेंस पोर्टल पर कर सकेंगे पंजीयन /जिला स्तरीय हेरिटेज समिति की बैठक 5 जून को

 BBT Times, बीकानेर

 


स्वयं सेवक भूतपूर्व सैनिक अब सिविल डिफेंस पोर्टल पर कर सकेंगे पंजीयन 

बीकानेर, 3 जून। महानिदेशक अग्निशमन सेवा नागरिक रक्षा और गृह रक्षक, एमएचए नई दिल्ली के ऑनलाइन पोर्टल www.civildefencewarriors.gov.in और मोबाइल एप "सीडी वॉरियर्स' तैयार किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से इच्छुक स्वंयसेवी भूतपूर्व सैनिक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल यश राठौड (से.नि.) ने बताया कि पंजीकरण के उपरान्त सम्बंधित विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार भूतपूर्व सैनिकों को स्वयं सेवक के तौर पर नियुक्त किया जाएगा। 

जिला स्तरीय हेरिटेज समिति की बैठक 5 जून को
बीकानेर, 3 जून। बीकानेर शहर में विरासत संरक्षण के कार्यों को संपादित एवं मॉनिटरिंग करने के लिए जिला स्तरीय हेरिटेज समिति की बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में 5 जून (गुरुवार) को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगी। नगर निगम आयुक्त श्री मनीष मयंक ने यह जानकारी दी। 

Post a Comment

0 Comments