Header Ads Widget

 

मीरा शाखा में को बहुत ही धूमधाम हर्षोल्लास उमंग से मनाया !

 BBT Times, बीकानेर

हरियाली -तीज महोत्सव मनाया मीरा शाखा ने बीकानेर

बीकानेर, 12 अगस्त। भारत  विकास परिषद मीरा  शाखा में हरियाली तीज महोत्सव  11 अगस्त 2024 को बहुत ही धूमधाम हर्षोल्लास उमंग  से मनाया गया! मीरा शाखा  की अध्यक्षा श्रीमती ऋतु मित्तल  ने बताया की  सर्वप्रथम मां भारती व स्वामी विवेकानंद जी की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन   श्रीमती शशी चुग  रीजनल सचिव  चंद्र प्रभा कांता यादव कविता कटारिया आदि द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तीज महोत्सव के पावन पर्व पर भगवान शिव एवं गौरा मां पार्वती से महिलाओं ने पावन पर्व पर अखंड सुहाग की मंगल कामना की ! तीज  कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाएं  लहरिया बांधनी लहंगे एवं  साड़ियों के परिधान में कार्यक्रम में आई कार्यक्रम की विशेष आकर्षण में सुसज्जित झूले सेल्फी प्वाइंट एवं छतरियो के द्वारा बहुत ही सुंदर सजावट की गई थी ऋतु मित्तल एवं रूपसा बोथरा द्वारा कार्यक्रम का  संचालन किया गया। 

सचिव  *सुचिता बोथरा * व वित्त सचिव *ललिता कालरा  *द्वारा 

महिलाओं का स्वागत पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर किया गया 

  नवाचार रखते हुए  म्यूजिकल चेयर के स्थान पर तीज महोत्सव को देखते हुए म्यूजिकल  बादलों की रिमझिम  आया सावन झूम के  से punctualiry निकाली गई जिसमे कई प्राइज रखे गये । आयोजन  मैं सावन और तीज से संबंधित महिलाओं के लिये गेम्स की व्यवस्था थी जिसमे महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया व खूब इनाम भी जीते साथ ही सावन तीज मे मेहंदी  झूले घेवर चुड़िया से संबंधित गेम्स , एक के बाद एक गायन नृत्य  रेंडम गेम्स  ने  माहौल में चार चांद लगा दिए सभी महिलाओं ने इनमें बढ़-चढ़कर  हिस्सा लिया व जीतने वाली महिलाओं को पुरस्कृत  किया गया ! सावन महोत्सव का आकर्षण रही सावन क्वीन प्रतियोगिता इसमें तीन महिलाओं को प्रथम  उमा ओझा दूसरे स्थान पर रतन गुप्ता एवं तृतीय  सावन क्वीन रेखा गुप्ता व पुष्पा गुप्ता जी को चुना गया उन्हें ताज के साथ साथ लहरिये की साडी  भी प्राइज मे दी गई एवं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा शाखा से हेमा सिंह जी जो दूल्हे की वेशभूषा मे आई थी उनको राजस्थानी गीत एक बार आओ नो जवाई महारे आगना की मनुहार के साथ कार्यक्रम मे  लाया गया। जज की भूमिका  श्रीमती शशि चुग डॉ रजनी शर्मा डॉ कल्पना खंडेलवाल  वंदना चांदना  आदि ने निभाई।

 भारत विकास परिषद के पांच उद्देश्य  मैं से एक   संपर्क का निर्वहन करते हुए सभी महिलाओं  को उपहार दिए गये । कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भोज  का आयोजन किया गया था कार्यक्रम में मीरा शाखा की   रूपसा बोथरा रजनी कालरा ललिता कालरा एवं रतन गुप्ता ने विशेष रूप से सहयोग किया एवं  मीरा शाखा महिला टीम की सभी महिलाओं ने भाग लिया! शाखा अध्यक्ष श्रीमती  ऋतु मित्तल ने  सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया व सभी से  जल्द ही मिलने की मंगल कामना करते हुए विदा ली ! कार्यक्रम मैं सुमन गांधी रेणु माथुर ममता कामरा चंदा गुप्ता शैला गुप्ता रेखा गुप्ता डॉ इत्ती माथुर डॉ प्रियंका बैद  डॉ तपस्या डॉ इत्ती माथुर अलका पारीक रीता तनेज़ा कविता खत्री आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments